फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेल में कॅरिअर तलाश करें युवा : गिरीश चंद्र

विज्ञापन
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’’ कार्यक्रम में युवाओं को
विज्ञापन
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलो इंडिया संवाद-खेल की बात, पीएम के साथ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने युवाओं से खेलों को अपनाने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। राष्ट्रीय सेवा योजना और मेरा युवा भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण भी देखा गया। गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने युवाओं से माई भारत पोर्टल से जुड़ने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा के साथ ही खेल में भी अपने कॅरिअर की तलाश कर सकते हैं। खेल के क्षेत्र में अवसर के तमाम संभावनाएं हैं। इस दौरान युवाओं को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने खेलों को व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम बताया। एथलेटिक्स खिलाड़ी पूजा यादव को गिरीश चंद्र यादव और सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह सहित शिक्षक, स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें