फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी से टोकने पर मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर क्षेत्र के इटैली गांव में लड़कियों पर छींटाकशी करने की बात पर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिमसें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दो समुदायों का होने कारण पुलिस की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

औझइनिया गांव निवासी दूधनाथ अपने परिजनों के साथ अपने दरवाजे पर बैठे थे। तभी इटैली गांव के कुछ युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि गांव की कुछ लड़कियों पर वह छींटाकशी करने लगे। दूधनाथ ने इसका विरोध किया तो मारपीट शुरू हुई। मारपीट में दूधनाथ (55), गीता देवी (50), जितेंद्र (30), गोलू (24) घायल हो गए। दूधनाथ व जितेंद्र का सिर फट गया जबकि गीता देवी का हाथ टूट गया है। सूचना पाकर सीओ केराकत अजय कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर रामप्रवेश कुशवाहा मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सीओ ने बताया कि आरोपी फरार हैं। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें