वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षक और कर्मचारियों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट होगा। वि श्वविद्यालय में तैनान कर्मचारियों को अपने परिवार का भी डिटेल देना होगा। शासन से जारी पत्र में तीन दिन के भीतर पोर्टल पर डिटेल अपडेट करने का निर्देश दिया है। विश्वविद्यालय परिसर में करीब 200 शिक्षक, 500 कर्मचारी और 5 अधिकारी तैनात हैं।
शासन के निर्देश में कहा गया है कि पोर्टल पर शैक्षिक योग्यता, अस्थायी व स्थाई पता, मोबाइल नंबर, भर्ती तिथि का विवरण, जाति वर्ग संपूर्ण, सेवा का विवरण, शैक्षिक योग्यता का विवरण और कर्मियों को अपने परिवार का पूर्ण विवरण व पदोन्नित की जानकारी अपडेट करनी होगी। पूरा लेखा जोखा तीन दिन के अंदर प्रशासनिक भवन में फार्म भरकर जमा कराने के साथ पोर्टल पर भी अपडेट करना होगा। विश्वविद्यालय में पत्र मिलने के साथ पोर्टल पर डिटेल अपडेट करने की तौयारी शुरू हो गई है।