फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के तीन बाइक के साथ चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानगंज पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह ने चार शातिर वाहन चोरों को एकहुआ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। इसमें राजकुमार पाण्डेय पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय निवासी गोविन्ददासपुर थाना मुगराबादशाहपुर, बृजेश कुमार पुत्र इन्दपाल वर्मा ग्राम पृथ्वीगंज बाजार थाना पट्टी जनपद प्रतापगंढ, विवेक कुमार गौतम पुत्र तेजबहादुर निवासी वनवीरपुर थाना सुजानंगज और सूरज कुमार गौतम पुत्र रामअजोर ग्राम वंशीपट्टी थाना पट्टी जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस, 315 बोर और एक तमंचा 12 बोर मय एक कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें