फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चार असलहे व 29 देसी बम के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा पुलिस ने मंगलवार की रात पकड़ी चौराहा से चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चार अवैध असलहे व कारतूस, 29 देसी बम व छह मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बक्शा विवेक कुमार तिवारी अपने हमराही के साथ मंगलवार की रात पकड़ी चौराहा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक वाहन से चार संदिग्धों को पकड़ा गया। इसमें सचिन यादव उर्फ देवा निवासी ग्राम देवापार थाना मड़ियाहूं, रोहित सोनकर निवासी कुद्दूपुर रसैना लाइन बाजार, किशन यादव निवासी नईगंज कोतवाली, रजनीकांत मौर्य उर्फ बंटी निवासी ग्राम सैदनपुर लाइन बाजार को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक पिस्टल 32 बोर, दो कारतूस 32 बोर, तीन कट्टा 315 बोर, एक कारतूस 315 बोर, एक 315 बोर का खोखा, 29 देसी बम, छह एंड्रायड मोबाइल, एक स्कार्पियो बरामद किया गया। विधिक कार्यवाही की जा रही है। इनके ऊपर कई थानाें में मुकदमे दर्ज हैं। सचिन पर छह, रोहित पर पांच, किशन पर तीन और रजनीकांत में एक मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी की टीम में उप निरीक्षक मोहन प्रसाद, उप निरीक्षक अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल अखिलेश सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेमबहादुर यादव, हेड कांस्टेबल बृजेश कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें