फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन घरों का ताला तोड़कर आभूषण सहित चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोंदापुर गांव में रविवार की रात चोर तीन घरों का ताला तोड़कर चार लाख रुपये के गहने और अन्य सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

गोंदापुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव के परिजन बरामदे में सोए थे। रात करीब दो बजे चोर घर में लगे ताला तोड़कर घर में घुसे और पेटी का ताला तोड़कर तीन अंगूठियां, तीन तोला की सोने की दो सिकड़ी, दो झाला, मांगटीका, पायल आदि तीन लाख रुपये के जेवर और कपड़े उठा ले गए। सुरेंद्र बिंद के घर से कपड़ा व बर्तन, गंगा प्रसाद मिश्र के घर के पीछे से चोर छत के सहारे आंगन में उतरकर मंगलसूत्र, नकदी, कपड़ा सहित हजारों रुपये का सामान समेट ले गए। सोमवार को पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया लेकिन चोरों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें