फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के आरोप में मारपीट करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बच्चा चोरी का आरोप लगाकर लोगों से आए दिन मारपीट की जा रही है। ऐसा करने वालों के खिलाफ खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में एक युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने चार और बड़ागांव में मारपीट करने मामले में पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरायख्वाजा क्षेत्र में बच्चा चोरी का आरोप लगाकर मारपीट करने वाले रोहित सोनकर, बल्ली सोनकर, विक्की सोनकर तीनों निवासी धन्नुपुर व रंजीत निवासी ककोरगहना थाना सरायख्वाजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। उन्होेंने कहा कि बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने या किसी से मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में बीते बृहस्पतिवार को कचरा बीन रहे दो युवकों को बच्चा चोर बताकर पीटने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बड़ागांव निवासी कामरान, कादिर, आसिफ, कासिम व ज्ञानचंद शामिल हैं।
विज्ञापन

बच्चा चोर समझकर दो लोगों को पीटा
मीरगंज। स्थानीय क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप बिना नंबर प्लेट के गाड़ी से घूम रहे दो व्यक्तियों को पकड़कर ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। दोनों को पुलिस को सौंप दिया।
सोमवार को प्राथमिक विद्यालय मेदपुर बनकट के समीप खेल मैदान में एक बिना नंबर प्लेट की गाड़ी के साथ दो व्यक्ति खड़े थे। काफी देर तक वे वहीं खड़े थे तो ग्रामीणों ने घेर लिया। उनसे पूछताछ शुरू की। दोनों अपने बारे में जानकारी देने से हीलाहवाली करने लगे तो गांव के दूसरे लोग भी जुट गए। पुलिस को भी सूचना दे दी गई। लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पहुंची पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों वाहन चलाना सीख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें