फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत चार घायल

Thu, 28 May 2015 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बुधवार को तीन की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मुंगराबादशाहपुर: पवारा थाना क्षेत्र के  ऊंचडीह गांव निवासी रामरक्षा यादव (45) और अजय यादव (20)  बाइक से सुजानगंज की ओर जा रहे थे।

 सुजानगंज बाईपास के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे रामरक्षा की मौके पर मौत हो गई जबकि पीछे बैठे अजय यादव ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में ले लिया है। मछलीशहर: मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के परसूपुर के पास बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई।

मछलीशहर तहसील के कोढ़ा गांव निवासी जनार्दन (29) और प्रतापगढ़ निवासी दीपक एक बाइक पर सवार होकर परसूपुर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए।

जनार्दन की मौके पर मौत हो गई। जबकि दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुइथाकला:सरपतहा थाना क्षेत्र के जहीरुद्दीनपुर गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बच्चूलाल निवासी सुइथाकला घायल हो गए।
विज्ञापन


 उन्हें राजकीय चिकित्सालय से रेफर कर दिया गया। ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। खुटहन: क्षेत्र के इमामपुर के पास मारुति की चपेट में आने से बाइक सवार खुटहन निवासी संतोष यादव और सोनू यादव घायल हो गए। दोनों को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें