जिले के अलग अलग क्षेत्रों में गुरुवार को हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजा समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मड़ियाहूं प्रतिनिधि के अनुसार लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी काशी नरेश प्रजापति (70) अपनी बहू किरन (32) को मायके पहुंचाने पाली गांव जा रहे थे। बाइक काशी नरेश के भतीजे परदेशी प्रजापति (40) चला रहे थे। जबकि काशी नरेश और उनकी बहू किरन व तीन साल का बच्चा अनुज बाइक पर पीछे बैठे थे।
चारो पाली बाजार के पास पहुंचने ही वाले थे तभी उसी दिशा में जा रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। तीन साल का बच्चा अनुज बाल बाल बच गया जबकि काशी नरेश, परदेशी और किरन तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां काशी नरेश को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि परदेशी को वाराणसी रेफर कर दिया। लोग वाराणसी ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी परदेशी ने भी दम तोड़ दिया। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुजीत गौतम (20) निवासी नेवादा मुखलिसपुर थाना बदलापुर अपने रिश्तेदार राकेश (22) निवासी कोल्हुआ के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे।
सुलेमपुर के पास पहुंचे थे तभी इलाहाबाद की ओर जा रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। सुजीत की मौके पर मौत हो गई जबकि राकेश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को बदलापुर सीएचसी में भर्ती करवाया। मृत युवक सुजीत बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था।
आक्त्रसेशित ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़ डाला। पुलिस पहुंच कर बस कोे कब्जे में ले लिया। मृतक के पिता बरखू की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार सुल्तानपुर जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के साढ़ापुर मोड़ के पास प्लाई लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए 10 फीट गड्ढे में पलट
गया। चालक मनोज गोस्वामी निवासी बक्सर विहार गंभीर रुप से घायल हो गया। खलासी राजेश बारी (50) निवासी सादियाबाद गाजीपुर को भी घायल हो गया। दोनों को सीएचसी बदलापुर पहुंचाया गया। जहा चालक मनोज की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जफराबाद: चेयरमैन रेखा बरनवाल के पति प्रमोद बरनवाल गुरुवार की सुबह स्कूटी से असंतुलित होकर गिर गए। जिससे उन्हें चोट आई। वह कबूलपुर स्थित अपनी दुकान पर जा रहे थे। लाडनपुर के पास स्कूटी के अगले पहिए में कोई लोहे की राड फं स जाने से वह रोड पर गिर पड़े और उन्हें चोट आई।
उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मडियाहूं: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरौना निवासी राज मनी की पुत्री बिन्दू बीए की छात्रा है। वह सुबह विद्यालय जा रही थी। कस्बे के पास भदोही की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गई।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। डोभी: चंदवक-औड़िहार मार्ग पर जमुनी बारी गांव में पतरही की तरफ से आ रही बोलेरो असंतुलित हो कर बाउंड्री वाल से टकरा गई। चालक धर्मेन्द्र यादव निवासी सराय सुल्तान थाना खानपुर गाजीपुर घायल हो गया।