फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Police Encounter: बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, हत्थे चढ़े चार अंतर जनपदीय गोतस्कर; एक को लगी गोली

Mon, 16 Dec 2024 12:46 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

जौनपुर में बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पिछले 24 घंटे में कई बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसी क्रम में रविवार की रात में पुलिस ने चार गोतस्करों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के रसूलपुर सेवईं नाले के पास रविवार की देर रात पूर्वांचल के कई जिलों में गो हत्या व तस्करी के पर्याय बने बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस ने चार अंतर जनपदीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के द्वारा सुरक्षात्मक जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग जाने से वह घायल हो गया। जिसे पुलिस अभिरक्षा में जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भेज दिया गया है। यह सफलता खुटहन व सरपतहा थाना पुलिस के साहस व तत्परता के बल पर मिली है। आवश्यक लिखापढ़ी के बाद आरोपितों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
खुटहन थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह हमराहियों संग चौराहे पर गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें आरटी सेट व दूरभाष पर सूचना मिली कि सरपतहा क्षेत्र के पट्टी नरेंद्रपुर बाजार से एक पिकअप वाहन गोवंशीय लेकर खुटहन की तरफ जा रहे हैं। जिस पर गो तस्कर भी सवार हैं। पिकअप का पीछा थाना अध्यक्ष सरपतहा मनोज कुमार सिंह हमराहियों संग कर रहे हैं। 

यह जानकारी मिलते ही सामने से खुटहन पुलिस ने उक्त नाले के पास घेराबंदी कर दिया। सामने पुलिस का वाहन खड़ा देख तस्करों ने अपना पिकअप गांव के कच्चे रास्ते पर मोड़ दिया। दोनों थाने की पुलिस भी उसी तरफ मुड़ गई। थोड़ी दूर जाकर पिकअप का पहिया गड्ढे में फंस गया। पुलिस द्वारा उन्हें आत्मसमर्पण को कहा जा रहा था कि तभी एक बदमाश ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। गोली थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह के बुलेट प्रूफ जैकेट में जा लगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन

हथियार और वाहन के साथ गोवंशीय बरामद

इस दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के बायें पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर चारों तस्करों को हिरासत में ले लिया। उनके पास से एक तमंचा, दो खोखा, एक मिस कारतूस, पिकअप वाहन व उस पर लदे दो गोवंशीय तथा 1300 रुपये नकदी बरामद किया गया।

पैर में गोली लगने से घायल गोतस्कर राहुल यादव निवासी तालबेला थाना चोलापुर वाराणसी को उपचार हेतु भेजा गया। इसके अलावा आजाद यादव निवासी मझगवां कला जलालपुर, उस्मान निवासी सैदगोरारी थाना खेतासराय व इसी गांव निवासी अरमान को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में खुटहन थाना अध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह, सरपतहा थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उप निरीक्षक सत्येन्द्र नारायण सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, आकाश निषाद, कपिल पासवान, सोनू मौर्या शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें