फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टाइल्स लगाने के विवाद में चली गोली, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के सरायबीरू चौराहे पर पहलवान बाबा मंदिर के बगल में कटरे के निर्माण में शनिवार को मजदूर व मालिक के बीच विवाद के बाद मारपीट और फायरिंग हुई। इसमें एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से एक लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष से एक-एक लोगों को गोली लगी है। गोली किसने चलाई ये नहीं पता चल सका। पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सरायबीरू चौराहे के बगल में पहलवान बाबा मंदिर के पास रत्नाकर सिंह, संदीप सिंह का कटरा बन रहा है। कटरे के सीलिंग में पीओपी व टाइल्स का काम चल रहा है। शनिवार की सुबह जब काम शुरू हुआ तो मालिक ने कहा कि पानी सीलिंग पर ना जाए नहीं तो पीओपी खराब हो जाएगी। इस पर मजदूर ने कहा कि मैं अपने हिसाब से काम करूंगा। इसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ और मारपीट हो गई। थोड़ी देर बाद गोली चलने की आवाज आई। इसमें एक पक्ष से घायल सरायबीरू निवासी अभिषेक सिंह(25), नवीन सिंह(31) पुत्र दिवाकर सिंह व गौरव सिंह(28) पुत्र योगेश सिंह व दूसरे पक्ष से केराकत के सुरहुरपुर निवासी मजदूर अजय यादव घायल हो गया। थोड़ी देर बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस की छानबीन में पता चला कि एक पक्ष के अभिषेक को दाहिने कंधे के नीचे तो दूसरे पक्ष के अजय को गोली लगी है। पुलिस ने सूरतपुर निवासी ठेकेदार को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की। अभिषेक सिंह को वाराणसी के निजी चिकित्सालय में तो मजदूर अजय को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूना लिया।
क्षेत्राधिकारी केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि मजदूर व मालिक पक्ष के बीच विवाद हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के एक-एक लोगों को गोली लगी है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गोली किसने चलाई पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें