फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 51 दिन जौनपुर की जेल में रहे धनंजय, फिर सेंट्रल जेल बरेली भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह 51 दिनों तक जौनपुर जिला कारागार में रहे, फिर बरेली सेंट्रल जेल भेजे गए हैं। उन्हें शनिवार की सुबह आठ बजे बरेली भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई शासन के आदेश पर की गई है।
विज्ञापन




धनंजय सिंह को अपहरण व रंगदारी के मामले में जौनपुर की अदालत ने सात साल की सजा सुनाई थी। वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को लाइन बाजार थाने में धनंजय समेत दो के खिलाफ अपहरण और रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इस मामले में धनंजय पहले भी तीन महीने तक जिला कारागार में बंद थे। बाद में जमानत मिल गई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना की और तीन महीने के अंदर अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। अदालत ने दो अप्रैल 2022 को धनंजय और उनके सहयोगी पर आरोप तय किया था। इसके बाद 130 तारीखें पड़ीं और सुनवाई की गई। 5 मार्च 2024 को धनंजय समेत दो को दोषी ठहराया गया। सात मार्च 2024 को सजा सुनाई गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश के अनुरूप यह कार्रवाई की गई है।



...तो पत्नी के लिए प्रचार करेंगे धनंजय



इलाहाबाद हाईकोर्ट ने धनंजय सिंह को जमानत दे दी है। अब धनंजय के जेल से बाहर आने की उम्मीद जगह है। उनके समर्थकों का कहना है कि जेल से बाहर आने के बाद धनंजय अपनी पत्नी और जौनपुर लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी श्रीकला सिंह के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें