फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से भरी बस व ट्रक में टक्कर,बस चालक सहित चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को ईंट भट्ठा मजदूरों से भरी बस और बालू लदे ट्रक में टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक व खलासी सहित चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए नौपेड़वा सीएचसी लाया गया। वहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने चारों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ईंट भट्ठा मजदूरों को लेकर बरेली से बिहार के गया जा रही एक प्राइवेट बस सवंसा गांव पहुंची थी, तभी सामने से बालू लदी ट्रक से टक्कर हो गई। इस दौरान बस में बैठे सवार छोटे-छोटे बच्चों, महिलाओं में चीख पुकार मच गई। इस दौरान बस चालक राकेश (32) व खलासी रवि (38) निवासी बरेली सहित मजदूर संजय (28) व शिवनंदन (24) घायल हो गए। बस में सवार चंद्रशेखर ने बताया कि सभी मजदूर गया के सिरदल्ला थाना क्षेत्र के निवासी हैं। ईंट भट्ठा बंद हो जाने पर बरेली जनपद के गुलरिया निवा भट्ठा मालिक ने हम मजदूरों को घर भेजने के लिए उक्त बस से शनिवार शाम चार बजे रवाना किया। बस में बच्चों, महिलाओं सहित कुल 64 लोग सवार थे। बस घटनास्थल पर पहुँची तभी तेज आवाज के साथ बस में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चारों घायलों को बस से निकाल कर एंबुलेंस से नौपेड़वा सीएचसी भेज दिया गया, जहां चिकित्सको ने हालत गंभीर देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।
प्रवासी मजदूरों के लिए विहिप ने उपलब्ध कराया भोजन
बक्शा। थाना क्षेत्र के सवंसा गांव के पास रविवार को ट्रक और बस की टक्कर में फंसे 64 प्रवासी मजदूरों के खाने-पीने का जिम्मा विहिप के कार्यकर्ताओं ने संभाल लिया। इसके पहले बक्शा थाने के इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह ने मजदूरों को बिस्कुट पानी देते हुए दूसरी बस से स्कूल पहुंचाने का भरोसा दिलाया। बरेली से बिहार जा रहे मजदूरों के साथ मासूम बच्चे भूख से तड़प रहे थे। दुर्घटना के बाद सहमे यात्रियों को पुलिस कर्मियों ने सवंसा प्राथमिक विद्यालय पर भेज दिए। खाने-पीने की व्यवस्था न होने से ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले मजदूरों की समस्या शाम होते-होते बढ़ने लगी। सवंसा निवासी विहिप के जिला सह मंत्री लक्ष्मीशंकर उपाध्याय डब्लू ने प्रवासी मजदूरों की समस्या की जानकारी विहिप के पंकजमणि उपाध्याय, रज्जू उपाध्याय, रामू उपाध्याय, कृष्णानंद उपाध्याय, विकास और शिवकुमार उपाध्याय को दी। थोड़ी ही देर में टीम के सदस्यों ने दाल, चावल, सब्जी एवं आटा की व्यवस्था कर मजदूरों के खाना बनाने का इंतजाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें