जौनपुर में पौधरोपण का कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा। पहले दिन जिले के सभी 938 पंचायत भवन के परिसर में पौधरोपण किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग तिथियों में सड़कों, तालाबों, प्राइमरी विद्यालय सहित आंगनबाड़ी केंद्रो पर किया जाएगा। इन स्थानों पर पौध रोपण करने की तिथि निर्धारित कर दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला ने सभी पौधों को प्राथमिकता के तौर पर पहले ग्राम पंचायतों की सड़कों पंचायत भवनों, तालाबों, प्राइमरी स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्रों के परिसर में लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही शौचालयों के लाभार्थियों को एक-एक पौध लगाने के लिए देने को कहा है। जिससे बाद ग्राम पंचायतों में पौधों को लगाने के लिए तिथि भी तय कर ली गई है। जिसमें सोमवार को ग्राम पंचायतों में स्थित 938पंचायत भवनों में पौध रोपण किया जाएगा। इसके अलावां 24 जून को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों व विद्यालयों में और 25 जून को तालाबों व सड़कों पर पौध रोपण किया जाएगा। इसके अलावां शौचालय के करीब पांच लाख लाभार्थियों को भी एक-एक पौधा लगाने के लिए दिया जाएगा।