शाहगंज। कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम जौनपुर-आजमगढ़ सीमा स्थित मलमला पुलिया के पास से तीन बाइक चोरों को चोरी की तीन बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पकड़े गए चोरों की निशानदेही चौथे चोर को उसके घर से बाइक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरों का चालान कर न्यायालय भेज दिया।
एसआई जितेंद्र बहादुर सिंह, महेश सिंह ने मलमला पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक बाइक लेकर पहुंचे। पुलिस ने तीनों से बाइक के कागजात मांगे तो वह बहाना बनाने लगे। तीनों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो उन्होंने तीनों बाइक चोरी की बताई। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शाहबाज निवासी पुरानी बाजार शाहगंज, अनिल कुमार निवासी सुरिस शाहगंज, अनिल निवासी हैदरपुर थाना खुटहन बताया। आरोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने नगर के नई सब्जी आजमगढ़ रोड निवासी अमन मौर्या को उसके घर से एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया।