फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-छोटी पर बात पर मारपीट, 22 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार को मारपीट की घटनाओं में 22 लोग घायल हो गए। सभी का प्रारंभिक उपचार नजदीकी अस्पतालों में कराया गया। हालत गंभीर होने पर कई घायलों को चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर व कबीरुद्दीनपुर गांव के युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर रविवार को विवाद हुआ था। उस समय तो किसी तरह मामला शांत हो गया। लेकिन देर रात दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में राजेपुर गांव निवासी त्रिभुवन राम (50), भुवन (40), कमला देवी (42), कुंवर राम (52), रामवृक्ष (45), विकास कुमार (30), गोपाल (22), अमन (19) और दूसरे पक्ष के कबीरुद्दीनपुर गांव निवासी सोमारू सोनकर (50), राजेंद्र सोनकर (45), रिंकू सोनकर (25), रामकरन (30) घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भेजवाया। एसओ राम बहादुर चौधरी ने बताया कि बच्चों के बीच क्रिकेट के दौरान विवाद हुआ था। किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है।
उधर, इसी क्षेत्र के भदेवरा गांव में पुरेंद्र सिंह और संदीप सिंह के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। भूमि से ईंट हटाने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे एक पक्ष से रामानंद सिंह (67), संदीप सिंह (43) और प्रदीप सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष से पुरेंद्र सिंह (40), उनके पुत्र उत्कर्ष सिंह (18) और उमेश सिंह को चोट आई। वहीं सोनारी गांव में सड़क पर रखे बालू को हटाने के विवाद में कुछ लोगों ने नितीश मिश्रा (22) को पीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सुरेरी: थाना क्षेत्र के राईपुर फिफियउना गांव में इंद्रजीत यादव व समरजीत यादव के बीच बृहस्पतिवार को विवाद हो गया था। पुलिस शांति भंग में चालान कर चुप हो गई। इसी विवाद में सोमवार को मुंबई से आए इंद्रजीत के पुत्र रवि और प्रदीप दूसरे पक्ष से भिड़ गए। मारपीट में समरजीत यादव (48), अवनीश (17), संदीप (22) को चोट आई। घायलों का सीएचसी में भर्ती कराया गया। अवनीश को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष श्याम दास वर्मा ने बताया कि तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें