फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के पूरागंभीर शाह के सलेमपुर निवासी खेत में बने नए मकान में चारपाई पर सो रहे ओमप्रकाश मिश्रा की 31 जुलाई को गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। चेहरा क्षत विक्षत कर दिया गया। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार वारदात का खुलासा कर लिया है।
विज्ञापन

घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी अरविंद कुमार की दो टीम महराजगंज थाने की दो टीम सहित सर्विलांस व एसओजी की टीम हमलावरों की धर पकड़ के लिए खोजबीन कर रही थीं। थानाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने बताया कि हत्या में चार आरोपी थे। इसमे माले (50), भोले (20), राजू बिंद (24) व कुलदीप (20) निवासी बरईपार थाना तेजीबाजार जौनपुर को उमरी मोड़ के पास स्थित मकान से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पुरानी रंजिश और जमीन विवाद को लेकर हत्या को अंजाम दिया था। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक लोहे का बांका, साइकिल का चेन, एक डंडा, खून लगा हुआ टी शर्ट व एक जींस-पैंट बरामद किया है। ऐसे में चारों को निर्मम हत्या के आरोप में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान के लिए न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें