फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 9 अंत्येष्टि स्थल अधूरे, अब फिर 24 नए बनाने का मिला लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में नौ अंत्येष्टि स्थल अभी भी अधूरे हैं। वहीं वित्तीय वर्ष में जिले में फिर से 24 नए अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए शासन की ओर से लक्ष्य तय कर दिया गया है। अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के साथ लोगों को धूप व बरसात से बचाने के लिए टीनशेड का निर्माण भी कराया जाएगा। वहीं अभी तक पिछले वर्ष में चयनित 24 अंत्येष्टि स्थल में से नौ अंत्येष्टि स्थल अधूरे हैं। जिससे ग्रामीणों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में दाह संस्कार के लिए दिक्कत न हो इसके लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में जिले में 24 अंत्येष्टि स्थल के निर्माण लिए शासन की ओर से लक्ष्य मिला है। प्रति अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में कितना खर्च होगा यह अभी तय नहीं हुआ है। बीते साल भी 24 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण का लक्ष्य मिला था। जिसमें से अभी तक करीब 15 अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य पूरा हुआ है बाकी नौ अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों को इसकी सुविधा नहीं मिल पा रही है। अंत्येष्टि स्थल में दो शव दाह स्थल, एक कार्यालय, शौचालय, वॉश रूम, शांति स्थल, इंटर लॉकिंग, लकड़ी भंडारण, पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। विभाग के मुताबिक अगस्त माह के अंतिम सप्ताह तक सभी पुराने अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य पूरा लिया जाएगा।

...................................

केस-1

महराजगंज ब्लॉक के बगौझर में चयनित अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य अभी तक शुरू तक नहीं हुआ है। केवल जमीन चिह्नित कर छोड़ दिया है। बगौझर प्रधानपति अवधेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि निर्माण से संबंधित सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है। जल्द है निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


.........................

केस-2 सुइथाकला के घूरीपुर में चयनित अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हो सका है। जिससे ग्रामीणों को सुविधा नहीं मिल पा रही है प्रधान इंदू देवी ने बताया अंत्येष्टि स्थल की लागत 24 लाख है। जनवरी महीने से कार्य शुरू हुआ था 15 अगस्त तक कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा।

..........................

वर्जन

वित्तीय वर्ष में जिले में 24 अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए शासन की ओर लक्ष्य मिला है। जगह चिह्नित की जा रही है। बजट स्वीकृति होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पुराने जो अंत्येष्टि स्थल अधूरे है उसको इसी माह पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


-नत्थू लाल, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें