फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9649 सैंपल की रिपोर्ट में सिर्फ 185 पॉजिटिव, 332 ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के नए केस अब कम हो रहे हैं। मंगलवार को एंटीजन किट से 8940 लोगों की जांच में 76 पॉजिटिव मिले। वहीं आरटी-पीसीआर से आई 700 की रिपोर्ट में 88 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कुल 185 नए केस मिले, जबकि 332 ठीक हुए। इस बीच चार मरीजों की जान भी गई। अब जिले में एक्टिव केस 2691 हो गए हैं। इसमें 2434 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। कोरोना से मौत का आंकड़ा दो सौ पहुंच गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुजानगंज के सलारपुर निवासी महिला (60), केराकत के बेलहरी निवासी युवक (40), खुहटन के शेरपुर निवासी शख्स (55) और डोभी निवासी वृद्ध (67) की कोरोना से मौत हुई। इनका उपचार जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालों में चल रहा था। उधर, नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाया गया। एंटीजन किट से 8940 लोगों की जांच हुई। 446 सैंपल आरटी-पीसीआर की जांच को भेजे गए। मछलीशहर सीएचसी की मेडिकल टीम ने मीरगंज के रामगढ़ गांव में 53, सेमरहो में 125, तिलोरा में 44 लोगों की जांच की। कुल 220 लोगों की जांच में सिर्फ रामगढ़ के दो लोग कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 9649 सैंपल की रिपोर्ट आई है। इसमें 185 पॉजिटिव हैं। यह बड़ी राहत की बात है। ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। अस्पतालों में 299 का ही उपचार चल रहा है। इसमें भी 76 मरीज जिला अस्पताल के प्रिजमटीव वार्ड में रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें