फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रसारण केंद्र की गलती से गड़बड़ी

Mon, 23 Feb 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रसारण केंद्र गद्दोपुर की गलती से परीक्षा केंद्र इधर का उधर कर दिया गया। यह बात सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन ऐन मौके पर परीक्षा केंद्र बदल जाने के मामले की जांच करने पहुंचे उप शिक्षा सचिव अमरनाथ सिंह ने मामले की छानबीन के बाद कही। उन्होंने कहा कि सेंटर नहीं बदला गया था। 100 छात्रों का सेंटर पूरा बहोरिया था और 326 छात्रों का सेंटर राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज सिंगरामऊ था। जांच अभी जांच चल रही है। जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के ऐन मौके पर सेंटर बदलने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को उप शिक्षा सचिव अमरनाथ सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने पूरे प्रकरण की जांच की। टीम ने तीनों परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों से पूछताछ की। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन अचानक परीक्षा केंद्र बदले जाने से अफरातफरी मच गई थी। नाराज परीक्षार्थी सड़क पर उतर आए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्राइवेट बस के माध्यम से छात्रों को उनके नए परीक्षा केंद्र 17 किलोमीटर दूर पहुंचाया तो दो घंटे देरी से परीक्षा कराई गई।

 इस मामले को मंडलायुक्त, वाराणसी ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच का निर्देश दिया है। सोमवार को आई जांच टीम ने इंटर कालेज पूरा बहोरिया की केंद्र व्यवस्थापक आरती यादव, दुर्गदेव इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक शैलेंद्र सिंह और राजा हरपाल सिंह इंटर कालेज के केंद्र व्यवस्थापक डा. रमाकांत सिंह से पूछताछ की। उप सचिव ने बताया कि अग्रसारण केंद्र गद्दोपुर की गड़बड़ी के चलते परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें