फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, कुलपति ने दिए जांच के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के बीएससी एन्वायरमेंटल साइंस विभाग के प्रोफेसर पर प्रथम वर्ष की छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। छात्रा ने कुलपति को पत्र लिख कर इसकी शिकायत की। इस मामले में कुलपति ने टीम गठित कर जांच कराने का आदेश दिया है। इस कमेटी की अध्यक्षता डॉक्टर नूपुर गोयल करेंगी।
विज्ञापन

डॉ गोयल ने बताया कि मामला आंतरिक शिकायत जांच प्रकोष्ठ के पास आया है। पूरी जांच के बाद विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस समिति में कुल 9 से 11 सदस्य शामिल किए गए हैं। इसके आलावा पुलिस की आईटी टीम और सराय ख्वाजा थाने की पुलिस ने भी शनिवार को विश्वविद्यालय पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि वे उसे नियमित रूप से व्हाट्सएप कॉल और चैटिंग के माध्यम से परेशान करते थे। केबिन में बुलाकर अश्लील हरकतें करते थे। इस संबंध में थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने बताया है कि पुलिस की मीडिया सेल के द्वारा इस खबर की जानकारी मिली थी। इसके लिए आईटी सेल और थाने की पुलिस ने जानकारी इकट्ठा की है। वहीं आरोप लगने के बाद प्रोफेसर छुट्टी पर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें