फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि ने खेलों के लिए जारी की नई तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में होने वाले अंतर महाविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता के लिए नई तिथि जारी की गई है। महिला हैंडबाल प्रतियोगिता (जो 17 और 18 जनवरी को होनी थी) वह अब नई तिथि के अनुसार 17 फरवरी को कराई जाएगी। पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता 18 फरवरी को होगी। महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 23 फरवरी को कराई जाएगी। ग्रिपलिंग (विवि परिसर में ट्रायल के आधार पर) दो जनवरी को प्रस्तावित थी, वह अब 9 मार्च को कराई जाएगी। क्वान की डो (मार्शल आर्ट की एक विधा) प्रतियोगिता नौ मार्च कराई जाएगी। इसी प्रकार, 8 से 15 जनवरी तक होने वाला पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता अब 11 से 16 मार्च तक कराया जाएगा। विवि क्रीड़ा परिषद के संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि संबंधित खेलों के खिलाड़ी सुबह नौ बजे विवि के एकलव्य स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें