फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता के जरिए मतदाताओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहायक स्वीप प्रभारी डा. गोरखनाथ पटेल ने धर्मापुर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय सैरेया, विधालय गजना आदि में का निरीक्षण किया। उपस्थित लोगों को मतदाता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि क्वीज का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। सात मार्च को मतदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया आज विधालय स्तर से सफल सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वाले दो-दो प्रतिभागी का नाम बीआरसी पर मंगाया गया है। इनकी ब्लाक स्तर पर 15 फरवरी को समय 11 बजे से परीक्षा होगी। प्रत्येक ब्लॉक से सफल तीन प्रतिभागियों की सूची जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। 18 फरवरी को डायट परिसर में जिला स्तरीय परीक्षा होगी। जिसमें सफल प्रथम को 15 हजार, द्वितीय 10 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाले को 5 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार, ए आरपी राजीव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें