फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि के शिक्षक और कर्मचारी 15 तक घर से करेंगे काम

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण को देखते हुए विवि प्रशासन ने तय किया है कि परिसर में तैनात सभी शिक्षक और कर्मचारी 15 मई तक अपने घर पर रहकर विवि के कार्यों का निष्पादन करेंगे। अधिकांश शिक्षक और कर्मचारी सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित हैं। कुछ कार्मिकों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। जिससे संक्रमण बढ़ने का आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा कि संक्रमण को देखते हुए विवि परिसर में काम करने की स्थिति नहीं है। ऐसे में सभी शिक्षक और कर्मचारी मुख्यालय पर रहकर अपने आवासों से जरूरी कार्यों का निष्पादन करेंगे। जरूरी होने पर उन्हें कार्यालय बुलाया जाएगा। सभी शिक्षक और कार्मिक कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए घर में रहकर जरूरी कार्यों को करेंगे। ऐसे शिक्षक कर्मचारी जो कोविड की जांच नहीं कराए हैं वह अपनी जांच करा लें। ताकि किसी तरह की समस्या न हो। विश्वविद्यालय से जुड़ी हर सूचना शिक्षकों और कर्मचारियों को समय-समय पर मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें