फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों संग नहाने गए किशोर की गोमती में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डोभी। क्षेत्र के गोमती नदी के बरइछ घाट पर दोस्तों संग नहाने गए किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। दो घंटे की मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरइछ गांव निवासी सुभाष राजभर का पुत्र रूपेश (14) गांव के ही अपने चार दोस्तों बल्लू, जमील, कैफ व शरीफ के साथ गोमती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह गहरे पानी में जाने से डूबने लगा। यह देख दोस्तों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को सूचना दी। लोग मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद दे रूपेश की तलाश शुरू की। दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर रवींद्र नाविक ने शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची चंदवक पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें