मृतक छात्र नेता बसन्त शुक्ला। परिजन
जफराबाद। टीडी काॅलेज के पूर्व छात्र नेता बसंत शुक्ला (45) का शुक्रवार की भोर में निधन हो गया। पिछले 2-3 दिनों से वह पीलिया से पीड़ित थे। बृहस्पतिवार की देर रात उनकी तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि जमैथा गांव के लक्ष्मी शंकर शुक्ला के चार बेटों में वे सबसे छोटे थे। 90 के दशक में जिले के नामचीन चेहरों में शुमार बसंत के नाम की तरह उनका व्यवहार भी था। उनके निधन की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुचे और श्रद्धांजलि दी।