फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : पुलिस कप्तान रहे अजय पाल शर्मा को दी गई शानदार विदाई, फूलों से सजाया गया वाहन

Tue, 24 Dec 2024 10:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पुलिस कप्तान रहे अजय पाल शर्मा की विदाई पर माहौल उस क्षण भावुक हो गया जब उन्होंने जिले में अपने कार्यकाल की चर्चा की।  बता दें कि इनका कार्यकाल अपराध पर नियंत्रण के साथ जनता के प्रति मददगार छवि को लेकर जाना जाता रहा ऐसे में चहेते पुलिस कप्तान की विदाई पर सभी भावुक दिखाई दिए।
 
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी अजय पाल शर्मा को माला पहनाते पुलिस टीम के लोग - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डा.अजयपाल शर्मा को मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में शानदार विदाई समारोह का आयोजन किया गया। अजयपाल का स्थानांतरण प्रभारी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रयागराज कमिश्नरेट पद पर हुआ है।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने जहां स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ भेंट किया। वहीं पुलिस के अधिकारियों ने उनकी इनोवा कार को दूल्हे की तरह सजाया और अपने हाथ से कार को धकेलकर नम आंखों से विदाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी डा.दिनेशचंद्र, सीडीओ साईं सीलम तेजा व सीएमओ डा.लक्ष्मी सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रही। इस मौके पर एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा, एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार वर्मा आदि रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें