जौनपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत दो को सजा मिलने के बाद बुधवार को दोनों को वज्र वाहन से जिला कारागार ले जाया गया। वज्र वाहन में बैठते समय धनंजय ने कहा कि मुझे चुनाव लड़ने से रोकने के लिए साजिश रची गई है। एक-दो दिन में अपनी चुनाव की रणनीति बताऊंगा।
इसके अलावा पूर्व सांसद धनंजय सिंह बुधवार को कोर्ट में सजा की सुनवाई में उपस्थित रहे। कोर्ट में कहा कि मैं इसी मामले में 100 से 105 दिन तक जेल में रह चुका हूं। न्यायपालिका सर्वोच्च होती है, मैं न्याय पालिका का सम्मान करता हूं।
विधायक व सांसद जनप्रतिनिधि होने के कारण कोई भी फरियादी मेरे पास आता था तो मैं उसकी समस्या डीएम, एसपी या जो भी संबंधित लोग रहते थे उनके पास फोन करके बताता था। समस्या को हल करने का प्रयास करता था। मैं निर्दोष हूं। इस पर कोर्ट ने कहा कि ठीक है, देखता हूं।