फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने मृतक के परिजनों दी सहायता

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ। क्षेत्र के बरैया गांव में ब्लैक फंगस की चपेट में आने से विवेक सिंह (27) की बृहस्पतिवार रात्रि मौत हो गई। जानकारी होने पर पूर्व विधायक ओम प्रकाश ‘बाबा’ दुबे ने रविवार को पीड़ित के घर पहुंच कर परिवार के लोगों को एक लाख की सहायता दी और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। विवेक के निधन परिवार का चिराग छिन गया। विवेक के घर में मां, भाभी और बड़े भाई के दो छ़ोटे बच्चे हैं। विवेक के पिता और भाई का पहले ही निधन हो गया था। विवेक ही अपने परिवार का ख्याल रखता था। कोरोना महामारी ने उसे भी छीन लिया। परिवार बेसहारा हो गया, गांव में मातम पसरा है। विवेक का इलाज लखनऊ में चल रहा था। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कुंवर जय सिंह (जय बाबा), प्रेम प्रकाश दुबे, रामजतन यादव, पिंटू सिंह, अंचल तिवारी, रज्जू मिश्र, राहुल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें