फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजदार हत्याकांड में चार नामजद अन्य अज्ञात पर केस दर्ज...

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। थाना क्षेत्र के पूरामुकुंद गांव के पास अप्रशिक्षित डॉक्टर फौजदार प्रजापति (45) की हत्या के मामले में चार नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में हत्या के पीछे जमीन विवाद को कारण बताया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। पूरामुकुंद गांव निवासी फौजदार प्रजापति को क्लीनिक से घर लौटते समय शनिवार की रात आठ बजे गोली मार दी गई थी। मौके पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तत्काल शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में मृतक की पत्नी राजकुमारी देवी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि गांव के रवि गौतम, भीम गौतम, जयनाथ प्रजापति, मोहम्मद उस्मान व कुछ अन्य लोगों ने मिलकर जमीन विवाद में पति की हत्या की है। कई दिनों से उनका विवाद चल रहा था। विपक्षियों ने पहले धमकी भी दी थी। थाना प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। हर पहलू को बारीकी से खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें