विधायक पारसनाथ यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के सपा के दिग्गज नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री और जौनपुर के मल्हनी सीट से विधायक पारसनाथ यादव का शुक्रवार को कुछ देर पहले निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जौनपुर शहर स्थित आवास पर उन्होंने पौने 1 बजे अंतिम सांस ली। वह 3 बार मंत्री, दो बार सांसद और सात बार विधायक रहे हैं। परिवार में तीन पुत्र हैं। निधन से जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। बड़ी संख्या में सपा व अन्य दलों के लोग उनके आवास पर शोक संवेदना जताने जुट रहे हैं।