जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम ने आल इंडिया क्रिकेट का खिताब जीत लिया। शनिवार को नागार्जुन विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश में खेले गए आल इंडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में नागपुर विवि को 130 रनों से पराजित कर चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया। टास हारने के बाद पहले बैं टिंग करने उतरी पूर्वांचल विश्वविद्यालय टीम ने50 ओवर में 6 विकेट के नुकशान पर 301 रन का विशाल स्कोर खडा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर विश्वविद्यालय की टीम 40 ओवर में 171 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। पूविवि की टीम 130 रनों विजेता घोषित हुई। इससे पहले गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में मैसूर विश्वविद्यालय को पराजित कर फाइनल में पहुंची थी। फाइनल में पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिली जीत पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खेल सहायक रजनीश सिंह और कोट विजय प्रकाश ने खुशी जताई। खेल सहायक रजनीश सिंह ने कहा कि बेहतर फार्म के चलते हमारी टीम को विजय मिली।