जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में चल रहे अंतर विवि किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। फुल कान्टैक्ट एवं प्वाइंट फाइट इवेंट में 56 विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी सेमी फाइनल में अपना स्थान बना लिया। शनिवार को खेले गए मैच के फुल कान्टैक्ट इवेन्ट 51 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सुनील यादव एवं चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय के गौरव सिंह, 57 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संजय प्रसाद और सीवी रमन विश्वविद्यालय के पंकज कुमार, 63 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रमेश साहू और वाई नैकनम जेएनटीयू आन्ध्र प्रदेश, 71 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अमरजीत और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कार्तिक, 75 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मो. रेहान और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के विमल, 81 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अतुल और आंध्रा विश्वविद्यालय के टी पारक, 91 किलोग्राम भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सुशील यादव ने सेमी फाइनल मेें प्रवेश किया। निर्णायक की भूमिका में अरविंद सेरवालिया, सतेन्द्र कुमार, सतविन्दर सिंह, अकरम उल्ला खां, विजय सोलंकी आदि मौजूद रहे। इस मौके पर खेलकूद परिषद के सचिव डॉ. आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. रामाश्रय शर्मा, शकील गूजर, मनोज यादव, अशोक कुमार सिंह, मोहन चन्द पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, अनिल अस्थाना आदि उपस्थित रहे।