घायल हालत में माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन प्रो. डा. आशाराम। सोशल मीड
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा चयन आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन प्रो. डॉ. आशाराम ने प्राथमिकी वापस नहीं लेने पर जफराबाद थाना क्षेत्र के पिडरा गांव के एक व्यक्ति पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जफराबाद पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई नहीं करने पर उन्होंने बृहस्पतिवार को एसपी से शिकायत की है। थानाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने बताया कि पूर्व चेयरमैन का आरोप है कि बीते 12 सितंबर की सुबह 6 बजे वह टहलने निकले थे। पिडरा ग्राम पंचायत के सामने गांव निवासी मुन्ना लाल यादव ने उन्हें रोक लिया। उसने गाली-गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर गांव के ही आनंदमणि और सुनील मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी पर डॉ. आशाराम ने पहले किसी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह उसे वापस लेने का दबाव बना रहा था। मना करने पर उनके साथ मारपीट की। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में डॉ. आशाराम ने तहरीर नहीं दी है। संवाद