फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टीम गठित कर लंबित कार्यों को एक सप्ताह के अंदर पूरा करेंः जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-महाकुंभ की तैयारियों का डीएम व एसपी ने लिया जायजा, तैयारियां तेज
विज्ञापन

महाकुंभ मेले में आने जाने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा को लेकर शनिवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद ने बैठक की। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लंबित कार्य हैं उन्हें हर हाल में टीम गठित कर एक सप्ताह में पूरा कर लें।
उन्होंने कहा कि जौनपुर से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना न करना पड़े। समय पर कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित विभाग के अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रयागराज रोड, मछलीशहर रोड व प्रतापगढ़ रोड पर अतिक्रमण हटाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी व आरटीओ विभाग को टीम गठित कर तीन दिनों के भीतर हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी तैयारियां को निर्धारित समय से पहले पूरा करने का आदेश दिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए निर्देशित किया। इसके पूर्व डीएम और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने विभागीय अधिकारियों के साथ नगर के मुख्य मार्गों और प्रयागराज मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग तक पैदल भ्रमण कर अवलोकन किया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने प्राइवेट बस अड्डा, ई-रिक्शा व ऑटो स्टैंड समेत सभी प्राइवेट वाहनों को चिह्नित स्थानों पर ले जाने के लिए थाना प्रभारी व पालिका प्रशासन को निर्देशित किया। इस अवसर पर सीडीओ सांई तेजा, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, सीओ परमानंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें