फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में लगी आग, हजारों पेड़ जलकर राख

Wed, 10 Jun 2015 12:30 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बंगालीपुर और मदरहा गांव के जंगल में मंगलवार को आग लगने से हजारों पेड़, पौधे जलकर राख हो गए। अगलगी की इस घटना में कई जंगली जीव जंतुओं की भी झुलसकर मौत होने की सूचना है। फायर ब्रिगेड की मदद से सात घंटे बाद जंगल में आग पर काबू पाया  जा सका।
विज्ञापन


सई नदी के किनारे बंगालीपुर और मदरहा गांव के जंगल में मंगलवार को दोपहर अचानक आग की लपटे उठने लगी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना मछलीशहर कोतवाली को दी। तहसील से फायर ब्रिगेड के अलावा कोतवाल जितेंद्र सिंह

भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड कर्मियों, ग्रामीणों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू हुआ। दोपहर में तेज हवा के झोंके के चलते आग पर काबू पाने में परेशानी हुई। सात घंटे की कड़ी मशक्कत
विज्ञापन


 के बाद करीब आठ बजे आग पर काबू पाया जा सका। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक जंगल में लगे शीशम, चिलबिल, बबुर, बेर, बास, ढाक समेत अन्य प्रजाति के एक हजार से भी अधिक पेड़ पौधे जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें