किसानों सहित अन्य विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की
चेतावनी दी। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि अधिवक्ता रामसुचित यादव के हत्यारों को गिरफ्तार करने व उनके परिवार को 29 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने सहित
किसानों द्वारा बैंको से लिए गए ऋण माफ करने, आंगनबाड़ी केंद्रो पर पोषाहार की जा रही कालाबाजारी बंद कराने, जंघई स्टेशन पर शौचालय की व्यवस्था की मांग की।
उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करेंगे। धरना करने वालों में रामनाथ यादव, बाबू राम, राजित राम, विनोद कुमार पांडेय, राजमनि, रामसूरत, कृष्णलाल मौर्य, रामचंद्र गुप्ता व लालजी आदि रहे।