फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड प्वायनिंग से एक की मौत, चार गंभीर

Sat, 08 Aug 2015 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटहन थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में शुक्रवार को बासी गुलगुला खाने से परिवार के मुखिया की मौत हो गई और चार सदस्य गंभीर रुप से बीमार पड़ गए।
विज्ञापन


उल्टी दस्त से पीड़ित परिवार के चार सदस्यों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। सभी की हालत नाजुक बताई गई है।

कम्मरपुर गांव निवासी तीर्थराज  के घर की महिलाओं ने गुरुवार की रात में बसियौरा के मौके पर गुलगुला बनाया था। बसियौरा के मौके पर रात में खाना बनाकर सुबह बासी खाना खाने की परंपरा है।

 सुबह परिवार के सभी सदस्यों ने गुलगुला खाया। सुबह करीब दस बजे शिवम को उल्टी हुई। कुछ देर बाद उसकी मां रीता देवी भी उल्टी से पीड़ित हो गई।

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक एक-एक कर परिवार के मुखिया समेत पांच सदस्य उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर लाया गया।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने तीर्थराज (55) को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी रीता देवी (50), बेटा शिवकुमार (20),  विनय कुमार (18) और अपनी बुआ के
विज्ञापन


 घर आया सुल्तानपुर जिले के करौदी थाना क्षेत्र के थनौली इंदुआबाद निवासी राजेंद्र का बेटा जितेंद्र (22) की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

परिवार में तीर्थराज की बेटी रेखा (18), बहू नीता (22) और बेटा रामकुमार (22) सुरक्षित हैं। इन तीनों ने सुबह गुलगुला नहीं खाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें