फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोहरे ने रोकी रफ्तार, 2 से 12 घंटे देरी से पहुंच रहीं ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोहरे और गलन का कहर जारी है। इसका असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस 12 घंटे देरी से जंघई जंक्शन पर पहुंची, वहीं मेला स्पेशल ट्रेनें दो से ढाई घंटे विलंब से पहुंचीं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्वालियर से बनारस जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को 12 घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल 2 घंटे, प्रयागराज से प्रयागराज रिंग रेल महाकुंभ स्पेशल 2 घंटे 41 मिनट, मुंबई से बलिया जाने वाली कामायनी एक्सप्रेस 2 घंटे 5 मिनट, देहरादून से बनारस जाने वाली जनता एक्सप्रेस एक घंटे 14 मिनट विलंब से जंघई जंक्शन पर पहुंची। इसके अलावा जौनपुर जंक्शन पर सद्भावना एक्सप्रेस आधे घंटे, ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली दून एक्सप्रेस दो घंटे, कुंभ मेला एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, फरक्का एक्सप्रेस आधे घंटे देरी से पहुंची।
विज्ञापन

दो दिन बाद खिली धूप से मिली राहत: कोहरे व गलन राहत नहीं मिल रही है, हालांकि दो दिन बाद बृहस्पतिवार दोपहर में धूप निकलने से आम जनमानस समेत पशु-पक्षियों को कुछ राहत मिली। लोग छतों व पार्कों में धूप सेंकते नजर आए। शाम होते ही गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
कोहरे से ट्रेनों के संचालन में परेशानी हो रही है। इससे लंबी दूरी समेत कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनें लेट हो जा रही हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। -अशोक कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें