फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: परीक्षा केंद्र पर मिली खामी, केंद्र व्यवस्थापक को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा के दौरान एक केंद्र पर खामी मिलने और केंद्र व्यवस्थापक द्वारा कोई जवाब नहीं दिए जाने पर परीक्षा नियामक आयोग के सचिव ने केंद्र व्यवस्थापक को हटा दिया। उनके स्थान पर नया केंद्र व्यवस्थापक तैनात कर परीक्षा पारदर्शी तरीके से कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

परीक्षा नियामक आयोग के सदस्य अनिल भूषण चतुर्वेदी बृहस्पतिवार को बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण करने निकले थे। उन्होंने मछलीशहर तहसील के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।वह रामनिहोर इंटर कालेज सेमरिया पवांरा केंद्र पहुंचे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक सुधा यादव से जानकारी मांगी, लेकिन वह कुछ बता नहीं सकी। इस पर सचिव ने नाराजगी जताई। केंद्र व्यवस्थापक को हटाकर तत्काल उनके स्थान पर होरिल राव इंटर कालेज के प्रवक्ता विजय प्रकाश को नया केंद्राध्यक्ष नियुक्त कर दिया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी का माहौल रहा। सचिव ने सुचितापूर्ण और पारदर्शी तरीके से बोर्ड परीक्षा कराने का निर्देश दिया। विद्यालय के प्रबंधक नन्हकू राम यादव ने बताया कि सचिव केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। केंद्राध्यक्ष से कुछ जानकारी मांगी। केंद्राध्यक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते उन्हें हटाकर नया केंद्र व्यवस्थापक तैनात कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें