आपसी भाई चारा के पर्व ईद को गुरुवार को सुन्नी मुसलमानों ने पूरे उल्लास से मनाया। ईदगाहों में नमाज के बाद फिजा में गूंजा ईद मुबारक। लोगों ने एक-दूसरे के गले मिले और पर्व की मुबारक बाद दी। नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की।
नगर के मछलीशहर पड़ाव पर स्थित शाही ईदगाह में शाही इमाम मौलाना जफर अहमद सिद्दीकी की सरपरस्ती में नायब पेश इमाम मौलाना फैसल ने ईद की नमाज अदा कराई।
यहां कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी, एसपी रोहन पी कनय, पूर्व विधायक हाजी अफजाल, ईदगाह कमेटी के जनरल सेक्रेटरी जाफर अहसन जाफरी व शकील अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, विधायक नदीम जावेद, दिनेश टंडन, सपा नेता डा. केपी यादव, इंद्रभुवन सिंह,
श्यामबहादुर पाल, पप्पू रघुवंशी आदि ने लोगों के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। केराकत: ईदगाह पर मौलाना निजामुद्दीन, नरहन ईदगाह पर मौलाना दिलशाद कारी और अहले हदीस के ईदगाह में आलिम मुर्तुजा मदनी ने ईद की नमाज पढ़ाई।
यहां विधायक गुलाबचन्द सरोज, विधानसभा अध्यक्ष राजबहादुर यादव, प्रभात यादव, रामदास यादव, सत्यनारायण चौहान आदि रहे। जलालपुर: कस्बा स्थित रेहटी, छतारी, सलेमपुर, नहोरा डीह, कुसीय, पुरेव, मझगवां कला, चवरी, कोठवा, गोपीपुर, कबूलपुर, राजेपुर, सिरकोनी व गढ़हर स्थित मस्जिदों पर नमाज अदा की गई।
मड़ियाहूं: नगर व ग्रामीण अंचलों में ईद की नमाज हुई। ईदगाह में 8:30 बजे मौलाना जमालुद्दीन ने नमाज अदा कराई। ईदगाह पर एसडीएम रामकेश यादव भी रहे।
मुंगराबादशाहपुर: अकबरी मस्जिद में मौलाना मंसूर, ईदगाह में मौलाना सव्वाल, जामा मस्जिद में हाफिज जुबेर ने नमाज अदा कराई।
इस मौके पर विधायक सीमा द्विवेदी, बसपा प्रभारी सुष्मा पटेल, सपा नेता ज्वाला प्रसाद यादव, अजय शंकर दुबे, डा. बीएल वर्मा आदि रहे। धर्मापुर: गजना स्थित मदीना मस्जिद, इटैली की नूरी मस्जिद, गौराबादशाहपुर ईदगाह में मौलाना सोहराब आलम, कुकुहा मोड़ ईदगाह में हाफिज असहद ने नमाज अदा कराई।
मछलीशहर में मुंगराबादशाह चौराहे पर स्थित ईदगाह सहित अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की गई। सुबह आठ बजे ईदगाह, जामा मस्जिद, सुभानिया समेत 11 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई।
इस मौके पर राज्य मंत्री जगदीश सोनकर, बसपा प्रभारी सुशीला सरोज, ब्लाक प्रमुख अशोक यादव, एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव आदि थे। सिंगरामऊ ईदगाह में मौलाना इकबाल और सिंहावल की ईदगाह में मौलाना अनवारुल हक, बहरीपुर में मौलाना नुरूलहुदा ने ईद की नमाज अदा कराई।