बक्शा। ब्लॉक सभागार में सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी राजीव कुमार सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने विद्यालय में कायाकल्प सहित बेहतरीन कार्य करने पर पांच ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया।
ब्लॉक के विभिन्न गांव से आये प्रधानों, सचिवों एवं रोजगार सेवकों की मौजूदगी में बीडीओ राजीव सिंह ने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय को मॉडल रूप देने और अमृत सरोवर तालाब, ग्राम सचिवालय, खेल मैदान एवं सामूहिक शौचालय में बेहतरीन कार्य करने वाले लखनीपुर गांव के प्रधान राहुल कुमार सिंह, सुल्तानपुर गांव के प्रधान सुशील कुमार विश्वकर्मा, काजी नेवादा गांव के प्रधान तेजबहादुर बिंद, बेलापार गांव की प्रधान दुरपत्ती देवी एवं चकपटैला गांव की प्रधान को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सुनील यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता पाल, आशीष, आलोक आदि लोग रहे।