करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडिहा बाजार से 200 मीटर पहले ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दिया। इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हिमांशु सिंह (27) पुत्र विजय सेन आजमगढ़ थाना पवई के अंतर्गत मैनुद्दीनपुर मुताकल्लीपुर का निवासी है। वो बाइक से जौनपुर से शाहगंज की ओर जा रहा था। कोइरीडिहा बाजार से ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।