फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लोग नदी, तालाब में डूबे

Thu, 13 Oct 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान कहीं नदी में तो कहीं तालाब में पांच लोग डूब गए। चार लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि महराजगंज थाना क्षेत्र के कंधी के पास सई नदी में डूबे युवक की तलाश दूसरे दिन बुधवार को भी जारी रही। घटना से घरों में मातम छा गया है। कंधी पुल के पास युवक के डूबने से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया था।
विज्ञापन


एसडीएम ममता मालवीय ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवया। केराकत प्रतिनिधि के अनुसार  क्षेत्र के मई गांव निवासी मनोज सिंह के घर में मंगलवार को  पूजा पाठ होने के बाद परिवार के कई सदस्य कलश विसर्जन के लिए गोमती नदी के मई घाट पर गए थे।

विसर्जन के समय मनोज सिंह के पुत्र उत्सव (12) का चप्पल पैर से निकल गया और पानी में बहने लगा। चप्पल पकड़ने के चक्कर में उत्सव गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए लोग पानी में उतरे लेकिन जब तक उसे निकाला गया  उसकी मौत हो चुकी थी।  
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाल आरबी कुशवाहा मौके पर पहुंचे और पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पराहित गांव में तालाब में प्रतिमा विसर्जन के दौरान प्रतिमा युवक के ऊपर गिर गई जिससे वह पानी में डूब गया और मौत हो गई।

पराहित गांव निवासी ज्ञान बहादुर यादव (22) अन्य लोगों के साथ प्रतिमा लेकर तालाब में विसर्जन के लिए जा रहा था। उसी दौरान प्रतिमा का संतुलन बिगड़ गया और वह ज्ञान बहादुर के ऊपर गिर पड़ा। प्रतिमा ऊपर गिरते ही वह पानी में डूब गया। साथ के लोगों ने उसे निकाल कर मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी राजेंद्र पाल का बेटा आशीष पाल (16) पूजा समिति के अन्य लोगों के साथ कंधी पुल के पास सई नदी के किनारे बने कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। मूर्ति विसर्जन के बाद वह नदी में अन्य लोगों के साथ नहाने लगा।

इसी दौरान वह पानी में डूब गया। लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का पता नहीं चला। नाराज लोगों ने कंधी पुल के पास सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम ममता मालवीय मौके पर पहुंची। पुलिस ने जाल डलवाकर खोजबीन शुरू की लेकिन बुधवार की की शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।

सुरेरी/ रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार  रामपुर थाना क्षेत्र के सकरा गांव निवासी सभाजीत सरोज (32) मूर्ति विसर्जन के लिए वरुणा नदी के धोबी घाट पर गए थे। मूर्ति विसर्जन के बाद नहाते समय वह नदी में डूब गया। धोबीघाट घाट से दो किलोमीटर आगे उसका शव  बरामद हुआ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार जिले की इलाहाबाद सीमा से लगे सरायममरेज थाना क्षेत्र के भेलखापुल के पास वरुणा नदी में मूर्ति विसर्जन के दौरान अनुवां गांव निवासी राजन उपाध्याय (22) नदी में डूब गया। ग्रामीणों की मदद से डेढ़ घंटे बाद नदी से उसका शव बरामद किया गया।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें