मछलीशहर। उत्तर प्रदेश की किक बॉक्सिंग टीम में खेलते हुए मछलीशहर तहसील क्षेत्र के पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया। जिसमें नम्रता यादव, लक्ष्मी सिंह व ऋषिकेश गौतम,प्रीतम सिंह व मनीष दुबे हैं। नम्रता यादव, लक्ष्मी सिंह व ऋषिकेश गौतम ने स्वर्ण तो प्रीतम सिंह ने रजत व मनीष दुबे ने कांस्य पदक जीता। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
वाको इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में खेलने के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में मछलीशहर तहसील के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ था। जिसमें नेवढिया गांव की नम्रता यादव, कांहापुर गांव की लक्ष्मी सिंह, बरहता गांव के ऋषिकेश गौतम,मछलीशहर नगर के प्रीतम सिंह और बेलासिंन के मनीष दुबे हैं। वाको इंडिया किक बॉक्सिंग चैंपियन शिप का आयोजन 16 से 20 जनवरी तक दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुआ था। जिसमें देश की कई टीमों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान उत्तर प्रदेश की किक बॉक्सिंग टीम में शामील मछलीशहर तहसील के नेवढिया गांव की नम्रता यादव, कांहापुर गांव की लक्ष्मी सिंह व बरहता गांव के ऋषिकेश गौतम ने स्वर्ण पदक और मछलीशहर नगर के प्रीतम सिंह ने रजत और बेलासिंन के मनीष दुबे ने कांस्य पदक जीतकर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। पदक जीतने वाले तीन खिलाड़ी नगर स्थित शिवगोबिंद महाविद्यालय के छात्र है। इनके पदक जीतकर वापस लौटने पर महाविद्यालय के डायरेक्टर व सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने उक्त खिलाडियों बुलाकर उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी। पदक जीतने वाले टीम के कोच व जयहिंद एकेडेमी के ट्रेनर मनोज कुमार यादव ने भी खिलाड़ियों के उज्जल भविष्य की कामना की है।