थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव में मंगलवार को धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, गांव स्थित सावित्री इंटर कॉलेज के बगल में बने एक भवन में लंबे समय से धर्मांतरण प्रार्थना सभा कराई जा रही थी। प्रत्येक सोमवार को ईसाई मिशनरी के लोग आते थे और लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण करा रहे थे। मिशनरी के लोगों ने एक टीम तैयार की थी जो विभिन्न गांव के भोले- भाले लोगों को धन का प्रलोभन व धमकी देकर धर्मांतरण कराते थे। नीभापुर गांव निवासी राम आसरे गौतम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रमेश गौड़ सुजानगंज, प्रदीप कुमार उदईपुर, पन्ने लाल सुजानगंज, अजय कुमार रानीगंज प्रतापगढ़, उमाशंकर फत्तूपुर कला थाना मुंगराबादशाहपुर निवासी दो-तीन माह से गांव में ग्रामीणों के घर जाते और उन्हें धर्मांतरण करने पर तीन लाख रुपये मिलने का लालच देते थे।
राम आसरे ने बताया कि उन लोगों ने उसे भी एक इसाई धर्म साहित्य दिया जिसे उसे लौटा दिया। ऐसे में धर्मांतरण करने वाले नाराज हो गए और उसे तथा उसके बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी देने लगे। बताया कि उन्होंने हिंदू नेताओं से संपर्क कर पूरी बात बताई जो उन्होंने पुलिस को सूचना देने को कहा।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि धर्मांतरण की जानकारी मिलने पर मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों के पास से एक बाइक व इसाई धर्म से संबंधित साहित्य बरामद किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद