फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पांच और फर्मों का नाम आया सामने, रांची, गाजीपुर और मऊ से 7 करोड़ की दिखाई खरीद-बिक्री

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर की जांच करने पहुंचे खाद्य एवं औषधि निरीक्षक रजत पांडेय
विज्ञापन
जौनपुर। कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में खाद्य विभाग और जौनपुर एसआईटी की जांच में मंगलवार को पांच और फर्मों के नाम सामने आए। इनके नाम एसआईटी ने पूर्व में दर्ज की गई प्राथमिकी में बढ़ा लिया है। इन फर्मों ने रांची, गाजीपुर और मऊ की फर्मों से कुल तीन लाख शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री दिखाई है, जिसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपये है। शैली ट्रेडर्स रांची और जौनपुर की 12 मेडिकल फर्मों के संचालकों के खिलाफ पूर्व में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में पांच और फर्मों का नाम सामने आया है, जिसमें न्यू मिलन सुपर फार्मा, मिलन मेडिकल हॉल, चित्रांशी ब्रदर्स, नितेश मेडिकल एजेंसी और एके फार्मा शामिल हैं। ये सभी फर्में शहर की ही हैं। एसआईटी को लीड कर रहे सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि इन फर्मों ने तीन लाख बॉटल कोडीनयुक्त कफ सिरप की खरीद-बिक्री की है, जिसकी कीमत करीब सात करोड़ है। इन फर्मों ने शैली ट्रेडर्स, गाजीपुर के मौर्या मेडिकल स्टोर और मऊ के कुमार फार्मा फार्मास्युटिकल से खरीद की है। जांच अधिकारियों के मुताबिक पांच फर्मों में तीन ही मौके पर संचालित होती पाई गईं। जबकि न्यू मिलन सुपर फार्मा और चित्रांशी ब्रदर्स बंद मिला था। जौनपुर एसआईटी ने अब तक दर्ज सभी आरोपियों की कुंडली तैयार कर ली है। इनमें तीन के पास पासपोर्ट होने की पुष्टि हुई है। वे देश छोड़कर न भागने पाएं, इसके लिए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया है। इनमें सरायख्वाजा के सर्फराजपुर की रहने वाली अनुप्रिया सिंह, नगर कोतवाली क्षेत्र के ढालगर टोला निवासी अंकित श्रीवास्तव व अरुण प्रकाश मौर्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें