फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोध परक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अधिक बल देने की आवश्यकता : अभय प्रताप

विज्ञापन
नगर में निकाली गई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शोभा यात्रा। अभाविप
विज्ञापन
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत का 65वां प्रांत अधिवेशन मंगलवार को संपन्न हो गया। देर शाम टीडी कॉलेज के मैदान में खुला अधिवेशन आयोजित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय मंत्री अभय प्रताप सिंह ने कहा कि आज हमें शोधपरक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर अधिक बल देने की आवश्यकता है। वर्तमान समय में सभी शैक्षिक पाठ्यक्रमों के लिए एक एकीकृत नियामक निकाय की स्थापना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह स्मरण रखना चाहिए कि शिक्षा का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत उन्नति तक सीमित न रहकर राष्ट्र के पुनर्निर्माण के ध्येय में सहयोग होना चाहिए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, काशी प्रांत के प्रांत मंत्री शिवम सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही हिंदू अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हिंसा और हाल के घटनाक्रम स्पष्ट संकेत देते हैं कि वहां लोकतांत्रिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है। भीड़ तंत्र हावी हो रहा है। भारत की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और मानवीय गरिमा की रक्षा के लिए अवैध घुसपैठ पर कठोर नियंत्रण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद मानती है कि सीमावर्ती सुरक्षा को सुदृढ़ करने, अवैध घुसपैठ रोकने और प्रताड़ित हिंदू अल्पसंख्यकों को मानवीय संरक्षण प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे सांविधानिक और मानवीय कदम स्वागत योग्य हैं। राष्ट्र की एकता, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहअस्तित्व सर्वोपरि हैं और इनके साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। प्रियांशु वर्मा ने आज का युवा, कल का राष्ट्र-निर्माता, शिवबाबू चौधरी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम, आर. चित्रा ने सशक्त नारी, समृद्ध भारत, शुभश्री रणजीत ने ऑपरेशन सिंदूर पर वक्तव्य दिया। अंत में प्रांत अध्यक्ष डॉ. महेंद्र त्रिपाठी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया। इसके पहले वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बदलता स्वरूप एवं हमारी भूमिका विषय पर भाषण सत्र हुआ, जिसमें अभाविप के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने अपना वक्तव्य दिया। भाषण सत्र के बाद मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज से टीडी कॉलेज तक शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नागरिकों ने सभी प्रमुख चौराहों पर पुष्पवर्षा एवं उत्साहपूर्ण जयघोष के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में अलग भाषा-अलग वेश, फिर भी अपना एक देश की भावना सजीव रूप में परिलक्षित हुई। यात्रा के दौरान पूरा नगर भारत माता की जय और कश्मीर से कन्याकुमारी, भारत माता एक हमारी जैसे नारों से गुंजायमान रहा। यह शोभायात्रा कोतवाली चौराहा, किला रोड, ओलंदगंज, जेसीज चौराहे से होते हुए टीडी कॉलेज में संपन्न हुई।

नगर में निकाली गई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शोभा यात्रा। अभाविप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें