फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ऑपरेशन वज्रपात के तहत पांच मनबढ़ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस ने अपराध और अपराधियों के लिए आपरेशन वज्रपात अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत रामपुर पुलिस ने पांच मनबढ़ युवकों को गिरफ्तार किया। उधर मड़ियाहूं में व्यापारियों संग पुलिस अधिकारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

रामपुर: रामपुर पुलिस ने आपरेशन वज्रपात के तहत फ्लैग मार्च के दौरान आशानंपुर निवासी सलमान पुत्र बरकत, सचेंद्र कुमार पुत्र उदल प्रसाद निवासी सेहरा, महेंद्र पाल पुत्र राजनाथ पाल,अनिल पाल पुत्र दयाशंकर पाल निवासी अकरा तथा आदर्श सेठ पुत्र विन्ध्वासिनी सेठ निवासी गोपालापुर थाना रामपुर पांच मनबढ़ युवकों को शांति भंग की तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। मड़ियाहूं: वज्रपात अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कोतवाली परिसर में व्यापारियों, बैंक कर्मचारियों एवं जन सेवा केंद्र संचालकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने की। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। क्षेत्राधिकारी ने सभी दुकानदारों, बैंक कर्मचारियों एवं जन सेवा केंद्र संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी। बैठक में चंदन यादव, कमलजीत सिंह, गब्बर, दिलीप साहू, चंदन केसरी सहित विभिन्न बैंकों और सहज जन सेवा केंद्रों के संचालक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें