फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्लेसमेंट के नाम पर 5.45 लाख की ठगी, थमा दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, ईरान पहुंचते ही पता चली सच्चाई; FIR

Fri, 02 May 2025 12:09 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।

सार

मर्चेंट नेवी में प्लेसमेंट के नाम पर लाखों रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रपट दर्ज कर लिया है। आरोप है कि युवक को ईरान भी भेज दिया गया था। यहां उससे एक जहाज के मरम्मत के काम में लगा दिया गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Crime News: जलालपुर थाना क्षेत्र के हुंसेपुर गांव निवासी एक युवक को मर्चेंट नेवी में प्लेसमेंट के नाम पर जालसाजों ने तीन बार में 5.45 लाख रुपये ऐंठ लिए। उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया। युवक विदेश गया तो उसे एक मरम्मत के लिए खड़े जहाज पर काम करने के लिए लगा दिया गया। युवक ने व्हाट्सअप काॅल से परिवार वालों को आपबीती बताई।

विज्ञापन


हूंसेपुर गांव निवासी लोकनाथ यादव ने अपने पुत्र सत्यम को मर्चेंट नेवी के तहत जीपी रेटिंग का कोर्स करा रखा है। लोकनाथ के दूर के परिचित गौराबादशाहपुर के कबीरूद्दीनपुर गांव निवासी अजय कुमार यादव उर्फ सूरज ने लोकनाथ को भरोसा दिलाया कि वह उसके पुत्र सत्यम का विदेश में नेवी में प्लेसमेन्ट करा देंगे। इसके लिए 4.50 लाख रुपये लगेंगे। 

लोकनाथ ने जफराबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसने अजय कुमार पर विश्वास करके एक लाख नकद व डेढ़ लाख रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए। एक सप्ताह बाद अजय ने उसे क्षेत्र के ही एक पवन नाम के व्यक्ति से मिलवाया और बताया कि यही वह एजेंट है जो तुम्हारे बच्चे का प्लेसमेंट कराएगा। इसकी पकड़ इंटरनेशनल शिप के कई कंपनियों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय और पवन के कहने पर लोकनाथ ने किसी विपिन के खाते में तीन अक्टूबर, 2024 को दो लाख भेज दिया। पैसे देने के बाद एजेंट पवन का लोकनाथ के मोबाइल पर फोन आया कि वह अपने लड़के को सारे अभिलेख के साथ मुंबई भेज दें।

उसके लड़के का सी बेस शिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सारा-जे कंपनी में बतौर ट्रैनी इंजन रेटिंग के पद पर सलेक्शन हो गया है। जालसाजों ने सत्यम को एक फर्जी नियुक्ति पत्र भी पकड़ा दिया। 

नियुक्ति पत्र लेकर वह चार अक्तूबर, 2024 को हवाई जहाज से ईरान पहुंच गया। वहां पहुंचने के बाद संबंधित लोगों ने सत्यम को सारा-जे कंपनी में न भेजकर मरम्मत के लिए खड़ी शिप पर भेज दिया। अपनी ठगी का एहसास होने पर सत्यम ने व्हाट्स अप काल के जरिये पिता लोकनाथ को आपबीती बताई।

किसी तरह से वो वहां से लौटा। पैसा मांगने पर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी भी देने लगे। लोकनाथ ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से की। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि इस प्रकरण में कुल तीन लोगों के खिलाफ सात धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है, विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें